नई दिल्ली, अगस्त 10 -- जैसे-जैसे AI में तेजी से इनोवेशन हो रहा है, वैसे-वैसे हैकर्स भी एडवांस होते जा रहे हैं। अब साइबर अपराधी भी लोगों को ठगने के लिए एआई का सहारा ले रहे हैं और नए-नए तरीके खोज रहे हैं। रॉयटर्स की एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि नॉर्थ कोरिया से जुड़ा एक हैकिंग ग्रुप जानकारी का एनालिसिस करने, कामों को ऑटोमेट करने और ज्यादा भरोसेमंद लगने वाले ऑनलाइन स्कैम बनाने के लिए ChatGPT जैसे लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) का इस्तेमाल करके प्रयोग कर रहा है।नॉर्थ कोरियाई हैकिंग ग्रुप को एआई टूल्स का उपयोग करते हुए पाया गया दक्षिण कोरियाई साइबर सुरक्षा कंपनी जेनियंस के अनुसार, इस बात के सबूत हैं कि हैकिंग ग्रुप किमसुकी अपने सिस्टम पर एलएलएम चलाने के लिए डिजाइन किया गया सॉफ्टवेयर स्थापित कर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रुप Ollama, GPT...