लखनऊ, अप्रैल 28 -- बिना हेल्मेट बेधड़क होकर दोपहिया वाहन चलाते हुए बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले सावधान हो जाएं। अब ऐसे वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जा रहे हैं। निलंबन की अवधि में यदि वह वाहन चलाते मिलेंगे तो उनके लाइसेंस रद किए जाएंगे। तीन महीनों में 86 दोपहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। 250 से अधिक को नोटिस दी जा चुकी है। जिन्हें नोटिस मिली है, उनकी ओर से उचित जवाब न मिलने पर उनके भी लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। यह पहली बार है जब बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। अब तक ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, ट्रिपल सवारी सहित अन्य ट्रैफिक नियमों के बार-बार उल्लंघन पर लाइसेंस निलंबित किए जाते रहे हैं। आरटीओ कार्यालय के अनुसार पिछले तीन महीनों में पांच या पांच ...