हजारीबाग, मई 9 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 में सावंत इंटर कॉलेज, खपरियावां, हजारीबाग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों में कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। बेहतर परिणाम से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल है।विज्ञान संकाय में मौसमी परवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। वहीं स्नेहा कुमारी ने द्वितीय और कुनैन कादरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कला संकाय में छाया कुमारी और सलोनी कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। शीतल कुमारी द्वितीय और साक्षी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वाणिज्य संकाय में आकाश कुमार गिरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया।कॉल...