नई दिल्ली, जून 21 -- साल 2026 में ओटीटी पर कई सारी वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, लेकिन कुछ ऐसी हैं जो ट्रेंड में रहीं। आज हम आपको ऐसी ही 11 सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। ये सीरीज जी5, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हैं। खास बात ये है कि इन सबकी आईएमडीबी रेटिंग 6 से ज्यादा है।1. ब्राउन ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 आईएमडीबी रेटिंग: 6.6 एक्टर्स: करिश्मा कपूर, हेलेन, सोनी राजदान, सूर्या शर्मा, जीशू सेनगुप्ता कहानी: अभीक बरुआ की किताब 'सिटी ऑफ डेथ' पर बनी ये एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसमें कोलकाता पुलिस की जासूस रीता ब्राउन की कहानी दिखाई गई है, जो खुद शराब की लत से जूझ रही है और सदमे है। इसी बीच उसे शहर के एक रसूखदार परिवार की लड़की के मर्डर केस की जांच सौंपी जाती है, जो उसे भ्रष्टाचार और छिपे हुए काले इतिहा...