नई दिल्ली, मई 12 -- भारतीय सिनेमा के लिए साल 2026 अब तक के सबसे यादगार सालों में से एक साबित हो रहा है। जहां बॉलीवुड ने 'धुरंधर 2' के जरिए अपनी खोई हुई बादशाहत वापस पा ली है। वहीं साउथ और मराठी सिनेमा ने अपनी क्षेत्रीय सीमाओं को लांघकर दर्शकों का दिल जीता है। आइए डालते हैं एक नजर 2026 की अब तक की टॉप 10 फिल्मों पर।1. धुरंधर 2: द रिवेंज (बॉलीवुड) रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई है। 'धुरंधर 2' ने न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय सिनेमा का झंडा गाड़ा है। इंडिया नेट कलेक्शन: 1,143.44 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 1,795.10 करोड़ IMDb रेटिंग - 8.52. बॉर्डर 2 (बॉलीवुड) लंबे इंतजार के बाद आई इस फिल्म ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। हालांकि इस...