साल वृक्ष के नीचे नाया ने गांव की समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की
सराईकेला, मार्च 23 -- सरायकेला,संवाददाता। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप पंचायत के ग्राम कदमडीहा में सरहुल उल्लास पूर्वक मनाया गया। गांव का नाया नित्यानंद महतो ने साल वृक्ष के नीचे गांव की समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की। ग्राम प्रधान सह नाया, नित्यानंद महतो ने कहा कि सरहुल झारखंड में मनाया जाने वाला वसंत ऋतु का त्योहार है। यह प्रकृति पर्व है। यह त्योहार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन से चैत्र पूर्णिमा तक चलता है। पूजा के ठीक एक दिन पहले गांव का नाया (पुजारी) उपवास रख कर ग्राम-देवता (गोराम देवता) का आह्वान करते हैं। गांव के गडाईत मनसा मुखी घर-घर जाकर सरहुल का निमंत्रण देते हैं। त्योहार के दौरान, गांव के पुजारी जिन्हें हम नाया कहते हैं गांव की समृद्धि के लिए सूर्य, ग्राम देवता और पूर्वजों को जाहिर थान में साल फूल, फल, सिंदूर, अरवा चाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.