साल में 2.28 लाख कुंतल मछली खा जाते हैं देवरिया वासी
देवरिया, अगस्त 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। साल में 2.28 लाख कुंतल मछली जिले वासी खा जाते हैं। कुल 56 फीसदी नानवेज में से 40 फीसदी लोग मछली खाते हैं। साल में एक व्यक्ति 15 किलो मछली खा जाता हैं। लेकिन उत्पाद कम होने से दूसरे जिलों व प्रदेशों की मछली से डिमांड की पूर्ति की जाती है। जिले की आबादी करीब 38 लाख है। इसमें महिला,पुरूष और बच्चे भी शामिल हैं। इस आबादी का कुल 56 फीसदी लोग मांसाहारी हैं। इसमें से 40 फीसदी लोग मछली खाते हैं। मछली खाने के शौकीनों के लिए मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन पर जोर दिया जाता है। इसके लिए विभिन्न योजनायें संचालित की जाती है। जिसमें मछली पालन करने वालों को तालाब,पोखरा खुदवाने से लेकर मछली पालन करने को अनुदान दिया जाता है। इसके अलावा मछली पालन और व्यवसाय करने वालों को भी कई तरह की सुविधायें दी जाती है। जिले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.