नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में बुधवार का दिन इस साल का दूसरा सबसे साफ-सुथरी हवा वाला दिन रहा। तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते दिल्ली की हवा में घुले प्रदूषक कण काफी हद तक साफ हो गए हैं। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को 93 अंक पर रहा। इस साल में यह दूसरा मौका है, जब सूचकांक 100 से नीचे आया हो। दिल्ली के लोगों को इस बार जनवरी और फरवरी में सामान्य से ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ा था। मार्च में स्थिति मिली जुली रही। अप्रैल में हवा की गुणवत्ता काफी हद तक साफ हो गई। दिल्ली समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में सोमवार और मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर रहा है। इसके चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता में खासा सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.