हरदोई, फरवरी 12 -- हरदोई। जिला पुस्तकालय समिति की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि पुस्तकालय पंजीकरण सदस्यता शुल्क 500 रुपये और प्रत्येक वर्ष 240 रुपये सदस्यता शुल्क निर्धारित किया जाये। समय पर सदस्यता शुल्क जमा कराया जाये। समिति में पेंशनर्स व महिला मंगल दल सदस्य नियुक्ति करें। मुख्य विकास अधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी की अध्यक्षता में योग्य सदस्यों को नामित करायें। पुस्तकों को ऑनलाइन कराने के साथ मिशन अभ्योदय योजना के तहत छात्र-छात्राओं का सेशन करायें। वर्ष में एक बार पुस्तकालय सप्ताह का आयोजन करायें। सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलायें। इस अवसर पर पीडी कमलेश कुमार, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.