साल भर से पीएनजी कनेक्शन को दौड़ रहे विज्ञान लेखक रवि लायटू
बरेली, अप्रैल 20 -- एक तरफ जहां प्रशासन एलपीजी संकट के बीच घर-घर पीएनजी के कनेक्शन के लिए प्रयासरत है। वहीं दूसरी तरफ प्रसिद्ध बाल विज्ञान लेखक 80 वर्षीय रवि लायटू पिछले एक साल से पीएनजी कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। शिकायत के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। मिनी बाईपास स्थित कृष्णा काउंटी निवासी रवि लायटू ने बताया कि उन्होंने 20 मार्च 2025 को 7,000 रुपये का भुगतान कर रसीद प्राप्त की थी। विडंबना यह है कि पीएनजी की मुख्य पाइपलाइन उनकी रसोई से मात्र 2-3 मीटर की दूरी पर है, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी कनेक्शन नहीं हुआ है। वह बरेली से लेकर कानपुर में सीयूजीएल के मुख्यालय तक तमाम ईमेल भेजकर शिकायत कर चुके हैं, मगर कोई लाभ नहीं हुआ। मामले में सीयूजीएल के अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा काउंटी में पूरे क्षेत्र में पीएनजी कनेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.