बरेली, अप्रैल 4 -- गोकशी करने वाले पर वर्ष 2025 में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। 38 गोकश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए और 46 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। परिणास्वरूप पिछले दस सालों में सबसे कम गोकशी की घटनाएं वर्ष 2025 में हुई हैं। पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 गोकशी के सबसे ज्यादा 263 मामले सामने आए थे। इससे पहले वर्ष 2015 में 206 और इसके बाद 2017 में 120, 2018 में 207, 2019 में 195, 2020 में 97, 2021 में 92, 2022 में 123, 2023 में 64, 2024 में 41 व 2025 में कुल 20 मामले सामने आए। वर्ष 2025 का यह आंकड़ा पिछले दस सालों में सबसे कम और 2016 के सापेक्ष 94 प्रतिशत कमी आई है।वर्जनपिछले दस साल की तुलना में वर्ष 2025 में सबसे कम गोकशी हुई है। वहीं, इस एक वर्ष में 38 गोमांस तस्कर मुठभेड़ में घायल हुए हैं और...