नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में इस साल के अंत तक ई-वाहन चार्जिंग का ढांचा दोगुना होगा। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के स्तर में कमी लाने के लिए इस साल दिसंबर तक ई-वाहन चार्जिंग स्टेशनों की संख्या 15 हजार से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। राजधानी में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को प्रदूषण का मुख्य कारण माना जाता है। अलग-अलग शोध बताते हैं कि दिल्ली में होने वाले कुल प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाले धुएं की हिस्सेदारी 40 फीसदी है। सरकार ईवी को बढ़ावा देकर इस समस्या को कम करना चाहती है। इसे लेकर सरकार ने एक कार्ययोजना बनाई है। इस कार्ययोजना को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से साझा की गई है। इसमें प्रदूषण नियंत्रण के अन्य उपायों के साथ ई-वाहन चार्जिंग ढांचे में बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, 31 दिसंब...