गंगापार, मार्च 27 -- दौलतपुर गांव में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने एक साल बाद 10 लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। बहरिया थाना के दौलतपुर निवासी फूलचंद पुत्र मिठाई लाल का आरोप है 11 दिसंबर 2024 को आरोपी विवादित भूमि पर पिलर गाड़ रहे थे। मना करने पर सभी लोग लाठी डंडा सरिया राड लेकर हमला बोल दिया। मेरे पुत्र नीरज को सिर में राड से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया और घर में घुसकर तोड़फोड़ की। बताया जाता है कि फूलचंद की रिपोर्ट बहरिया पुलिस ने दर्ज नहीं की तो उसने इसकी शिकायत पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से की। लेकिन इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई और वह बार-बार थाने और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगाता रहा। जब फूलचंद ने जनसूचना अधिकार एक्ट के तहत दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई की जानकारी मांगी तो अध...