जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- एमजीएम अस्पताल में करीब एक साल बाद लाइब्रेरी आखिरकार शुरू हो गई है। अब एमबीबीएस और पीजी के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से किताबें इश्यू कर सकेंगे। इससे शिक्षकों को भी सुविधा मिलेगी। दिसंबर 2024 से लाइब्रेरी का ऑनलाइन सॉफ्टवेयर कोहा का मेंटेनेंस समाप्त होने के कारण किताबों का इश्यू बंद था। नियम के अनुसार, छात्रों को किताबें केवल ऑनलाइन प्रक्रिया से ही दी जाती हैं, जिसके चलते लंबे समय तक लाइब्रेरी निष्क्रिय रही। बता दें कि इस मुद्दे को आपके प्रिय 'हिन्दुस्तान' ने लगातार उठाया और दो जून से 'खत्म करो इंतजार' अभियान चलाया गया। इसके बाद सॉफ्टवेयर के लिए निर्धारित राशि का भुगतान तो कर दिया गया, लेकिन इसी बीच जैप आईटी के सीईओ का तबादला हो गया और पद खाली रहने के कारण फाइल अटक गई। हाल ही में नए सीईओ की नियुक्ति के...