लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र मौजूद रहे। मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया वहीं परीक्षा प्रमुख प्रमोद कुमार मिश्र ने वार्षिक प्रगति प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि विनोद कुमार मिश्र ने परिश्रम, अनुशासन व नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरन्तर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम अध्यक्ष केआर कनौजिया प्रान्तीय कोषाध्यक्ष भारतीय शिक्षा समिति ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथि के रूप में विभागाध्यक्ष राजश्री मेड...