मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में विकास कार्यों से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन बिना उसकी उपयोगिता का आकलन किए कराया जा रहा है। इसका प्रमाण वर्ष 2026-27 के लिए पास बजट में देखने को मिला। बजट में फिर ठोस कचरा प्रोसेसिंग और कॉमर्शियल म्यूनिसिपल मार्ट सहित एक दर्जन योजनाओं को शामिल किया गया है।निगम बोर्ड की सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पास बजट में शहरी गरीबों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर 285.64 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि पिछले बजट में इसके लए 215.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे। हालांकि, यह योजना केवल लाभुकों की संख्या के सर्वे तक ही सिमट कर रह गई। वहीं पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन खोलने की योजना पिछले तीन वित्त वर्ष से बजट के प्रावधानों तक ही सिमटी हुई है। पूर्व की तरह इस बार भी इ...