नोएडा, जनवरी 1 -- नोएडा। साल के पहले दिन गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग बाजारों और मॉल्स में खरीदारी और घूमने के लिए निकले। सेक्टर-18 बाजार और आसपास की सड़कों पर भीड़ होने से यहां जाम लग गया। सेक्टर 38ए जीआईपी मॉल के सामने से सेक्टर 18 के लिए यूटर्न और आसपास की सड़कों पर जाम लगा रहा। सेक्टर 18, अट्टा मार्केट, डीएलएफ मॉल और आसपास की सड़कों पर बड़ी संख्या में वाहन रेंगते नजर आए। जीआईपी मॉल के सामने की सड़क से फ्लाईओवर के नीचे यूटर्न लेकर सेक्टर 18 बाजार को जाने वाले रास्ते पर जाम लगा रहा। दलित प्रेरणा स्थल के आसपास भी सड़क पर जाम लगा रहा। जाम में फंसे वाहन चालक परेशान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.