आदित्यपुर, जनवरी 5 -- चांडिल, संवाददाता। नववर्ष के पहले रविवार को काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने के लिए चांडिल डैम पहुंचे। पर्यटकों ने बोटिंग का आनंद लिया। भीड़ के कारण चांडिल डैम छोटा पड़ गया। हाल यह था कि पर्यटकों को पैर रखने की जगह तक नहीं बची थी। पार्किंग की व्यापक व्यवस्था नहीं थी। जगह-जगह पर स्थल चिन्ह (लैंड मार्क) नहीं होने के कारण बंगाल और दूसरी जगहों से आने वाले पर्यटकों को डैम आने के लिए भटकना पड़ा। पर्यटकों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण दूर दराज से आए पर्यटक मायूस होकर लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.