बगहा, अप्रैल 8 -- बगहा/वाल्मीकिनगर (प.चं.)। नीरज कुमारबिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव इस साल के अंत तक संपन्न करा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन में किसी भी प्रकार के बदलाव के आसार नहीं हैं।मंगलवार को वाल्मीकिनगर पहुंचे पंचायती राज मंत्री ने वीटीआर का भ्रमण किया। उन्होंने जंगल सफारी के दौरान प्रकृति के साथ-साथ मांसाहारी व शाकाहारी वन्यजीवों को देखा और वीटीआर की समृद्ध जैव विविधता की जमकर तारीफ की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर मुख्यमंत्री की पसंदीदा जगह है। यहां ट्रेड और टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं और इसे बेहतर बनाने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है।अधिकारियों के ...