नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर 2025 को भारत ने एक बार फिर अपनी रक्षा क्षमता का लोहा मनवाया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट पर स्वदेशी 'प्रलय' मिसाइल का ऐतिहासिक साल्वो लॉन्च सफलतापूर्वक किया। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह करीब 10:30 बजे भारत ने यह उपलब्धि हासिल की। डीआरडीओ ने एक ही लॉन्चर से बहुत कम समय के अंतराल पर एक के बाद एक दो 'प्रलय' मिसाइलें प्रक्षेपित कीं। दोनों मिसाइलों ने निर्धारित मार्ग का पालन किया और मिशन के सभी लक्ष्यों को पूर्ण रूप से प्राप्त किया, जो दुश्मन को एक साथ भारी नुकसान पहुंचाने की क्षमता का जीता-जागता प्रमाण है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिसाइलों के क्रमिक सफल प्रक्षेपण के लिए डीआरडीओ, भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना, डीपीएसयू तथा उद्योग जगत की प्रशंसा की है। उन्होंने ...