साल की आखिरी तिमाही में रखी जाएगी जमरानी बांध की बुनियादे।
हल्द्वानी, जून 11 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। जमरानी के मुख्य बांध की बुनियाद इस साल की आखिरी तिमाही में बननी शुरू होगी। नदी के तल से 140 मीटर गहरी और 160 मीटर चौड़ी बुनियाद बनाई जाएगी। इसके लिए सिंचाई विभाग की जमरानी परियोजना ने तैयारी शुरू कर दी है। मानसून खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गौला नदी के अपर स्ट्रीम में जमरानी बांध का निर्माण किया जा रहा है। बांध बनने के बाद हल्द्वानी की पेयजल के साथ ही यूपी तक की सिंचाई की मांग पूरी होगी। इसके लिए मुख्य बांध के निर्माण से पहले नदी का रुख बदलने को एक टनल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। वहीं दूसरी टनल का निर्माण भी आखिरी चरण में है। वहीं निर्माण स्थल पर नदी के दोनों छोर पर ऊपर से नीचे की ओर दोनों पहाड़ियों का कटान कर 30 मीटर कंक्रीट की दीवार बना दी गई है। विभाग के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.