भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। महज छह दिन में ही जिले में दिन का मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। 28 मार्च को दिन में सुहाना रहा मौसम (26.7 डिग्री सेल्सियस) शुक्रवार तक रिकार्ड गर्मी के स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो कि इस सीजन का सबसे उच्चतर अधिकतम तापमान रहा। रिकार्ड गर्मी पड़ी तो हवाओं की नमी तकरीबन खत्म हो गई और दिनभर सूरज की तपिश चेहरे व त्वचा को झुलसाती रही। छतों पर रखी टंकियों का पानी उबल गया। तो हीं छत और दीवारें दहक उठीं। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शनिवार से दिन के तापमान में कमी आने लगेगी। शनिवार एवं रविवार को रात में गर्मी कहर बरपाएगी।2.3 डिग्री सेल्सियस उछला दिन का पारा, रात के तापमान में मामूली कमीबीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.