रांची, मार्च 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। साल का पहला खग्रास चंद्रग्रहण मंगलवार को लगने जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में चंद्रग्रहण शाम 5 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6:48 बजे तक रहेगा। हालांकि, खगोलीय गणना के अनुसार यह ग्रहण लगभग 20 मिनट तक ही स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होगा। राजधानी में चंद्रग्रहण का समय शाम 5 बजे से 5:48 बजे तक रहेगा, जिसके बाद इसका मोक्ष होगा। सूतक काल में बंद रहेंगे मंदिरों के पट शास्त्रों के अनुसार, चंद्रग्रहण से नौ घंटे पूर्व सूतक काल प्रभावी हो जाता है। इस आधार पर सुबह 9 बजे से ही सूतक लग जाएगा। सूतक काल आरंभ होते ही शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे, जिससे पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान स्थगित रहेंगे। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण और सूतक काल में शुभ एवं मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.