नई दिल्ली, जून 15 -- Solar Eclispe 2026 Date and Navpancham yog sanyog prabhav: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक अशुभ घटना माना गया है। साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा। यह दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन सूर्य ग्रहण के साथ दो अलग-अलग स्वतंत्र नवपंचम योग का संयोग बन रहा है। सूर्य ग्रहण के साथ नवपंचम योग का बनना अशुभ संयोग माना जा रहा है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सूर्य ग्रहण एक अशुभ घटना है इसलिए इसका देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर नकारात्मक प्रभाव ही देखने को मिलता है। इस दिन बनने वाले दोनों नवपंचम योग भी कई राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे। जानें सूर्य ग्रहण और डबल नवपंचम योग मिलकर किन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।सूर्य ग्रहण और नवपंचम योग का किन राशि...