मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरनगर तितावी थाना क्षेत्र के गांव साल्हाहेडी में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पति व अन्य ससुरालिए मौके से फरार हो गए। गांव में पहुंचे महिला के परिजनों ने हंगामा करते हुए ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।गांव साल्हाहेडी निवासी गौरव की शादी वर्ष 2024 में ज्योति के साथ हुई थी। कुछ दिनों से परिवार में कलह चल रहा था। मंगलवार सुबह ज्योति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को लटका हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर महिला के परिजन भी गांव में पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बेटी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.