लातेहार, अगस्त 20 -- बारियातू, प्रतिनिधि। झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर बुधवार को बारियातू प्रखंड के साल्वे पंचायत में केंद्र सरकार के खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को विधेयक के प्रावधानों तथा झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों पर इसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए झारखंड के महापुरुषों ने बलिदान दिया है। खनिज संसाधनों पर राज्य और स्थानीय लोगों के अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। झामुमो नेताओं ने कहा कि खनिज संपदा से होने वाले लाभ में राज्य और स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: विधेयक के खिलाफ जनता के साथ मिलकर आ...