साल्वर गिरोह के दो आरोपियों के खिलाफ कुर्की का नोटिस
वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी। यूपी सिविल कोर्ट सेंट्रलाइज रिक्रूटमेंट परीक्षा के दो आरोपियों प्रयागराज के लालपुर के रावेंद्र और सोरांव के विजय कुमार के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी किया गया है। इसी मामले में प्रयागराज के मनीष कुमार के खिलाफ भी कुर्की का नोटिस जारी था, जिसने बीते 19 अगस्त को वाराणसी के कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि लंका थाने में बीते साल दर्ज केस की जांच में इन तीनों का नाम सामने आया था। 2025 में चार जनवरी को बीएचयू परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में यूपी सिविल कोर्ट सेंट्रलाइज रिक्रूटमेंट परीक्षा की परीक्षा हो रही थी। उस समय प्रयागराज निवासी परीक्षार्थी मनीष कुमार की बायोमेट्रिक का मिलान सटीक नहीं होने की जानकारी एनटीए ने दी थी। जांच में पता चला कि झारखंड का मनीष कुमार सॉल्वर बनकर पहुंचा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.