गुड़गांव, अप्रैल 22 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सालों से बंद सेक्टर-43 में निर्मित बैंक्वेट हॉल को शुरू करने की तैयारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से की जा रही है। इस बैंक्वेट हॉल की साफ-सफाई के अलावा पेंटिंग की जा रही है। इसके तैयार होने के बाद बुकिंग के लिए इस बैंक्वेट हॉल को खोल दिया जाएगा। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के समीप इस बैंक्वेट हॉल को साल 2013 में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया था। एचएसवीपी ने इस बैंक्वेट हॉल को दिल्ली की एक कंपनी को लीज पर दे दिया। एचएसवीपी और इस कंपनी के बीच लीज शर्तों को लेकर विवाद हो गया। खास बात यह है कि साल 2016 में इस मामले में जब विजिलेंस में शिकायत हुई तो एचएसवीपी कार्यालय से इस बैंक्वेट हॉल की फाइल गुम हो गई। तत्कालीन संपदा अधिकारी की तरफ से इस फाइल के गुम होने पर प...