सालों से नल सूखे, फिर भी झमाडा ने थमा दिया 45 हजार का बिल
धनबाद, अप्रैल 18 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया विधानसभा क्षेत्र में झमाडा की कार्यप्रणाली से उपभोक्ता त्रस्त हैं। क्षेत्र के कई मोहल्लों के घरों में पिछले सात से 10 वर्षों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है, लेकिन विभाग बिना पानी दिए ही हजारों रुपये का बिल और भारी सरचार्ज भेज रहा है। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर वार्ड संख्या 45, चौथाई कुल्ही के पीड़ित उपभोक्ताओं ने विधायक रागिनी सिंह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। वहीं शुक्रवार को झमाडा के जलदर विपत्र के खिलाफ चौथाई कुल्ही में विजय सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया। विजय सिंह ने कहा कि झमाडा बरसों से पानी नहीं दे पा रहा। यह भी पढ़ें- नल जल योजना का नहीं मिल रहा समुचित लाभ उल्टे भारी भरकम बिल भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। बिलों के आंकड़ों पर गौर करें तो मनोज सिंह को सबसे अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.