आशीष त्रिवेदी, जून 14 -- यूपी में राजकीय व एडेड डिग्री कॉलेजों के छात्रावास में नए रोजगारपरक कोर्स शुरू कर कक्षाएं चलाई जाएंगी। पुस्तकालय व प्रयोगशालाएं भी जरूरत के अनुसार बनाई जा सकेंगी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इनका सदुपयोग किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। राजकीय व एडेड डिग्री कॉलेजों में बनाए गए महिला व पुरुष छात्रावासों में विद्यार्थी न होने से वे खाली पड़े हैं। उपयोग और देखरेख न होने से वे जर्जर भी हो रहे हैं। विद्यार्थियों के हित में इनका प्रयोग होगा और इससे वह लाभांवित होंगे। सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से इनका उपयोग करें। विद्यार्थियों की रुचि और वर्तमान जरूरत के अनुसार रोजगार दिलाने वाले पाठ्यक्रमों को यहां पर शुरू किया जाए। उच्च शिक्षा विभाग की अनुमति से यहां पर नए रोजगारपरक कोर्स शुरू कि...