नई दिल्ली, जुलाई 5 -- कढ़ाई का इस्तेमाल हर किचन में रोजाना किया जाता है। सब्जी बनानी हो या फिर दाल में तड़का लगाना हो हर काम में कढ़ाई का इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना यूज होने की वजह से इसमें चिकनाहट जम जाती है और इसी सही तरह से ना धोने की वजह से ये चिकनाहट जमती रहती है। और फिर एक समय पर इतनी ज्यादा गंदी हो जाती हैं कि काले रंग की एक मोटी परत जम जाती है। इस तरह की मोटी परत को साफ करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत लग जाती है। फिर भी रिजल्ट कुछ खास नहीं आता है। ऐसे में यहां हम कढ़ाई को चमकाने का एक खास हैक बता रहे हैं जिसे अपनाकर चिकनाहट पूरी तरह से साफ हो जाएगी। जानिए क्या है ये हैक।कढ़ाई की चिकनाहट साफ करने के लिए हैक कढ़ाई की चिकनाहट साफ करने के लिए सबसे पहले कढ़ाई को साबुन से अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर इसे पूरी तरह से सूखा लें। सूखने के ...