मुंगेर, अप्रैल 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। स्थापना के लगभग 8 वर्ष बीत जाने के बावजूद मुंगेर विश्वविद्यालय और इसके अधीन कॉलेजों में बुनियादी ढांचा अब भी चरमराया हुआ है। यहां एक बड़ी समस्या कॉमन रूम की है, जिसका सीधा असर छात्रों के शैक्षणिक और कैंपस जीवन पर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि, आज तक विश्वविद्यालय के किसी भी कॉलेज में बॉयज कॉमन रूम की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। वहीं, कुछ कॉलेजों में गर्ल्स कॉमन रूम जरूर बनाए गए हैं, लेकिन वे छात्राओं की बढ़ती संख्या के मुकाबले काफी छोटे और संसाधन विहीन हैं। न तो वहां बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही स्वाध्याय के लिए अनुकूल वातावरण। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान करें छात्राओं की संख्या में लगातार वृद्धि के कारण ये कॉमन रूम अब और भी छोटे साबित हो रहे हैं। ऐसे में छात्राओं को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.