मुरैना, जुलाई 14 -- Viral Video: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो सालों ने अपने जीजा को कथित तौर पर पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पेड़ से बांधकर मारते दिखे लोग जानकारी के मुताबिक, घटना सिहौनिया थाना क्षेत्र के भिडौषा गांव की है। वायरल वीडियो में एक युवक को पेड़ से बंधा हुआ देखा जा सकता है, जबकि कुछ लोग बेल्ट और डंडों से उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक के साले हैं। यह भी पढ़ें- एमपी में आज भी कई जिलों में बारिश के आसार, 30-40 Km की रफ्तार से चलेंगी हवाएंमहिला पर टिप्पणी को लेकर हुई पिटाई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वि...