जोधपुर, मई 17 -- राजस्थान के जोधपुर के खेड़ापा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मार्च में एक महिला ने गैंगरेपर और ब्लैकमेलिंग के वजह से आत्महत्या कर ली थी। वहीं अब दो महीने बाद महिला की छोटी बहन ने भी आत्महत्या कर ली है। बड़ी बहन को न्याय दिलवाने के लिए छोटी बहन लगातार पुलिस थाने के चक्कर काट रही थी। दो बहनों के आत्महत्या करने के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं कि इस वजह से दोनों बहनों ने ये कदम उठाया। यह भी पढ़ें- राजधानी एक्सप्रेस का AC कोच बना आग का गोला, लपटें देख यात्रियों में मचा हड़कंपक्या है मामला? एनडीटीवी के मुताबिक छोटी बहन ने 11 अप्रैल को बड़ी बहन के साथ हुई घिनौनी हरकत के संबंध में पुलिस म...