रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर। पुलिस ने गुरुवार को लंबे समय से फरार तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने मारपीट के मामले में छह साल से फरार मछली बाजार निवासी सूरज यादव पुत्र अशोक यादव को गिरफ्तार किया। वहीं आबकारी अधिनियम के मामले में तीन साल से फरार ट्रांजिट कैंप निवासी अमित गंगवार पुत्र पोशाकी लाल और दो साल से फरार अरविंद नगर निवासी किशोरी राय पुत्र विष्णु राय को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों को उनके घरों से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...