मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर समेत सूबे के दर्जनों थियेटर ग्रुप का अनुदान और रिनुअल से संबंधित आवेदन निरस्त कर दिया गया है। कला संस्कृति मंत्रालय की ओर से इसकी सूची जारी की गई है। इसके बाद नाट्य संस्थाओं का आक्रोश फूट पड़ा है।दर्जनों थिएटर ग्रुप ने निरस्त और कूलिंग ऑफ अवधि के विरोध में मंत्रालय को पत्र लिखा है। कलाकारों को इस बात का गुस्सा है कि साल 2023-24 और 2024-25 के काम की राशि भी कूलिंग ऑफ सूची में नाम डालकर नहीं दी जा रही है। जिले के तीन नाट्य संस्थाओं का आवेदन निरस्त कर दिया गया है।सौरभ कुमार, सुनील समेत अन्य कलाकारों ने कहा कि मुजफ्फरपुर समेत देशभर के विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों ने साथ मिलकर प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया है, जिसमें गुरु-शिष्य परंपरा (रेपर्टरी अनुदान) योजना के अंतर्गत हाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.