उन्नाव, मार्च 17 -- बीघापुर, संवाददाता। रायबरेली थाना भदोखर के कालू का पुरवा गांव निवासी अंकित पुत्र सूर्यपाल बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के अदनखेड़ा गांव निवासी अपनी बहन के यहां रहता था। अंकित ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अदनखेड़ा गांव के रहने वाले पड़ोसियों ने गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी है। अंकित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह अपनी बहन विक्रांति के अदनखेड़ा गांव स्थित घर में रहता है। 13 मार्च की रात एक कार्यक्रम में वह मौजूद था। तभी गांव के ही निवासी ओमकार, मुनेश्वर व उनके पिता पुत्तीलाल पुत्र बंशीधर पड़ोस की दुकान पर आकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर मेरे साथ मारपीट करने लगे। आवाज देने पर जीजा के छोटे भाई कन्हैयालाल आए। उनसे मैं अपनी बात बता रहा था। तभी इन लोग लाठी व कुल्हाड़ी लेकर आ गए और मारपीट करने...