कौशाम्बी, फरवरी 15 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के संड़वा गांव निवासी 45 वर्षीय मुस्तफा पुत्र शौकत अली पशु पालक थे। वह मवेशियों की खरीद-फरोख्त का काम भी करते थे। शनिवार की भोर वह अपने बहनोई के भाई 35 वर्षीय मो. मंजूर पुत्र शाह मोहम्मद निवासी मोहिउद्दीनपुर देवछार थाना सरायअकिल के साथ माल वाहक में मवेशी लादकर बेचने अजुहा पशु बाजार जा रहे थे। सेलरहा पश्चिम गांव के समीप विपरीत दिशा से आए ट्रैक्टर से माल वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में माल वाहक सवार साले-बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.