रामपुर, अप्रैल 17 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोरी गेट निवासी परवेज खान के परिवार से उसका जीजा अरबाज अफरीदि रंजिश रखता है। इसी रंजिश के चलते 16 अप्रैल को आरोपी ने रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। विरोध करने पर पिस्टल की बट से मारा। जिसमें पीड़ित घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.