मेरठ, अप्रैल 5 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के चलते एक व्यक्ति को उसके साले और अन्य साथियों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बीते शुक्रवार देर रात हुई इस घटना में जीजा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक न्यू इस्लामनगर गली नंबर 31 निवासी शहजाद पुत्र मुन्ना की शादी करीब छह साल पहले नरहड़ा गांव की आबिदा पुत्री यूसुफ से हुई थी। दंपति का चार वर्षीय बेटा अरहम है। परिजनों के अनुसार, पिछले कई महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसे सुलझाने के लिए कई बार पंचायतें भी हुई थीं। बताया जा रहा है कि आबिदा नौ माह की गर्भवती भी है। शहजाद और उसकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.