सोनभद्र, मार्च 2 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट में रविवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद में साले ने जीजा की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। म्योरपुर के पड़री गांव निवासी रामकेश हाल पता वार्ड सात लंका कालोनी पिपरी ने पिपरी थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र विशारत अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रेणुकूट में रहकर मजदूरी करता है। रविवार की रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने अपने भाई निवासी पड़री थाना म्योरपुर को फोन कर बुला लिया। परिजनों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे भाई ने बहन के साथ मिलकर विशारत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोटें आईं। घायल ने बताया किसी त...