मुरादाबाद, सितम्बर 5 -- Moradabad News: कहते हैं कि पैसों का लालच अच्छे-अच्छों की नीयत खराब कर देता है। पैसों के चलते अपने अपनों के दुश्मन बन जाते हैं। पैसे की खातिर रिश्ते भी खराब हो जाते हैं। ऐसा ही मामला मुरादाबाद जिले से सामने आया है। यहां एक जीजा ने बैंक में अपने साले की नौकरी लगवाने के नाम पर अपनी सास को ही लपेट दिया। उसने अपने पिता के साथ मिलकर ससुराल वालों 20 लाख रुपये का चूना लगा दिया। सास को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रुपये वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी सास को उसकी बेटी की हत्या करने की धमकी देना लगा। पीड़िता की शिकायत पर डीआईजी के आदेश से पुलिस ने शनिवार को बिजनौर निवासी आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस के मोरा मुस्तकम निवासी गीता ने बीते दिनों डीआईजी को शिकायती पत्र देकर ...