नई दिल्ली, फरवरी 17 -- गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में जीजा पर शादी का झांसा देकर युवक का लिंग परिवर्तन कराने और यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुरुष से युवती बनी पीड़िता का कहना है कि लिंग परिवर्तन कराने के बाद जीजा ने उसका लगातार शोषण किया और करीब 20 लाख रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कि साल 2023 से पहले वह पुरुष थी। कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले रिश्ते के जीजा के घर उसका नियमित आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि जीजा ने भरोसा दिलाया कि अगर वह लिंग परिवर्तन करा ले तो वह उससे शादी करेगा और उसे सम्मानजनक जीवन देगा। इसी भरोसे में आकर उसने चिकित्सकीय प्रक्रिया के जरिए लिंग परिवर्तन कराया। पीड़िता का कहना है कि लिंग परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.