मुजफ्फरनगर, अप्रैल 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में साले के घर में डकैती डालने वाले जीजा और उसके छह साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चार अप्रैल को वारदात को अंजाम दिया था और घर के एक कमरे में जमीन में दबाकर रखी गई तीन किलो चांदी और 30 ग्राम सोना लूट लिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से लाखों के जेवरात, वारदात में प्रयुक्त कार, तमंचा बरामद किया है। थाना प्रभारी शहर कोतवाली बबलू कुमार वर्मा ने बताया गांव पीनना निवासी रवि कुमार ने सात अप्रैल को पुलिस को सूचना दी थी कि बदमाशों ने उसे व उसके परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात घर से लूटे लिए। इससे पहले वारदात की रात से अगले रोज पांच अप्रैल को ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव में कार सवार संदिग्ध लोग देखे गए हैं। पुलिस ने ...