साले की हल्दी में जाने की तैयारी के बीच जीजा की हार्टअटैक से मौत
बदायूं, मई 6 -- साले की शादी की हल्दी रस्म में शामिल होने जा रहे जीजा की अचानक हार्टअटैक से मौत हो गई। घर के बाहर कार में सामान रखते समय वह गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गुलड़िया निवासी शंकर सिंह साहू 30 वर्ष मंगलवार सुबह अपने साले विनीत निवासी मोहल्ला जौहरपुर, थाना किला बरेली की शादी की हल्दी रस्म में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। गुरुवार को बारात जानी थी और मंगलवार को हल्दी का कार्यक्रम था, जिसमें उनकी पत्नी रिंकी साहु की मौजूदगी जरूरी थी। यह भी पढ़ें- बेटे की हल्दी रस्म से पहले सेवानिवृत्त चिकित्सक पिता की मौत , शोक की लहर शंकर सिंह घर के दरवाजे पर कार खड़ी कर सामान रख रहे थे, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वह जमीन पर गिर पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.