साले की शादी में आए जीजा की छत से गिरकर मौत
मुंगेर, जून 21 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र के खरवा गांव में साले की शादी में शामिल होने आए एक बहनोई की शनिवार की देर रात दो मंजिला छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं । मृतक की पहचान असरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ममई गांव निवासी राजू चौधरी के पुत्र 35 वर्षीय जितेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अपने साले प्रदीप कुमार चौधरी की शादी में शामिल होने एक सप्ताह पूर्व ससुराल खरवा गांव आया हुआ था। शनिवार देर रात वह घर की दो मंजिला छत पर सोया था। छत में रेलिंग नहीं होने के कारण देर रात उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सीढ़ी से टकरा गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना से एएसआई अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे एवं मामले की जानकारी ली। हालांकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.