साले की बच्ची उठा ले गया, गिरफ्तार
वाराणसी, जून 2 -- लोहता (वाराणसी), संवाद। चुरामनपुर (मरेठवा) से रविवार रात चार वर्ष की बच्ची चोरी हो गई थी। मामले में लोहता पुलिस ने बच्ची के फूफा को गिरफ्तार कर बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।लोहता थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि आरोपी मिर्जापुर के बड़ागांव (चुनार) निवासी राम लौटन है। उसका पांच साल का बेटा है। पत्नी नाराज होकर कई महीने से बेटे को लेकर लेाहता स्थित मायके में रह रही थी। गिरफ्तार राम लौटन ने पुलिस को बताया कि वह मायके गया था। पत्नी को बेटे के साथ घर चलने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानी। इससे गुस्से में आकर गुरुवार रात बच्ची को लेकर निकल गया। उधर सुबह बच्ची को न पाकर परिजन परेशान हो गए। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कैमरों की मदद से आरोपी को सोमवार को गुरुधाम चौराहे पर बच्ची के साथ देखा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.