अमरोहा, जुलाई 18 -- थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती से दुष्कर्म के आरोपी जीजा को थाना पुलिस ने गजरौला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी बड़ी बहन की शादी छह वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी जीजा उस पर गलत नजर रखता था। बीती 26 जून की रात उसे घर में अकेला पाकर जीजा ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़िता ने अपनी मां व भाई को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मुशाहिद पुत्र रहीश अहमद, निवासी सेहतपुर सोना कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा को गजरौला क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...