आगरा, अगस्त 23 -- एकता थाना क्षेत्र में जीजा ने 20 दिन पहले साली के साथ दुराचार किया। अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर साली को ब्लैकमेल किया। साथ रहने का दबाव बनाया। विरोध पर वीडियो व्हाट्स एप स्टेटस पर डाल दिया। जानकारी होने पर परिजनों ने हिम्मत दिखाई। बेटी को पुलिस के पास भेजा। एक बेटी को इंसाफ दिलाने की वजह से दूसरी बेटी का घर बिखर गया है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 20 दिन पहले वह अपने मायके आई थी। तेहरा, जैत (मथुरा) निवासी जीजा मधुवन भी घर आया था। घरवाले खेत पर गए थे। वह घर पर अकेली थी। जीजा ने इसका फायदा उठाया। उसे दबोच लिया। उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान अपने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। उसे धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। वह बुरी तरह घबरा गई। पति को क...