औरैया, मार्च 24 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में जीजा के घर आई नाबालिग साली के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता पक्ष की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। बताया गया कि युवती करीब 15 दिन पहले अपनी बहन की देखरेख के लिए उसके घर आई थी। आरोप है कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के तीन युवक शराब के नशे में घर में घुस आए और नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों बहनों के साथ मारपीट की। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मंगलवार को पीड़िता अपनी बहन के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में कहासुनी का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.